पूरनपुर। संदर्भों गुणवत्तापरक निस्तारण न कर फर्जी निस्तारण के आरोप पर तीन लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई। निस्तारण को तहसीलदार को मौके पर जाना पड़ा।
तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि विभिन्न संदर्भों के निस्तारण को लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। लेखपालों का गुणवत्ता परक निस्तारण न कर तीन लेखपालों ने फर्जी निस्तारण कर दिया। जांच में मामला पकड़े जाने पर उनको खुद मौके पर जा कर संदर्भों का निस्तारण करना पड़ा। उन्होंने बताया कि फर्जी निस्तारण पर लेखपाल सौरभ कटियार, अमित, यादराम को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है। संवाद