फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्षों में डंडे ओर पत्थर चले

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। रास्ते को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार शाम माधोटांडा क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर में दो पक्षों में जमकर डंडे चले। कुछ देर बाद पथराव भी शुरू हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया। विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने दोनों ओर से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर में रास्ते को लेकर दो पक्षों में कई दिनों से तनाव बन रहा था। शुक्रवार को मामला तूल पकड़ा गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दस से अधिक लोग डंडे लेकर निकल आए। पथराव भी होने लगा। विवाद में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपी 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। इसके बाद घायल माधोटांडा थाने पहुंचे। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्होंने पूरनपुर सीएचसी भी भेजा गया। इंस्पेक्टर क्राइम धमेंद्र यादव ने बताया कि ख्याली राम की ओर से विजयपाल, मेवाराम, रामपाल, हरिओम और दूसरे पक्ष के राम पाल की ओर से कालीचरन, तोता प्रसाद, शंकर लाल, ख्याली राम के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें