फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स पर नहीं रोकी गाड़ी, कर्मचारी पत्थर मारकर शीशा तोड़ा

विज्ञापन
टोल टैक्स कर्मचारियों द्वारा पत्थर मारकर तोड़ी गई गाड़ी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। असम हाईवे पर आईटीबीपी के जवान की गाड़ी का शीशा टोल के कर्मचारी ने पीछे से पत्थर मारकर तोड़ दिया। लखीमपुर से शाम को लौटते समय गजरौला थाने में जवान की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र में सराय सुंदरपुर के पास टोल टैक्स कुछ दिन पहले शुरू हुआ है। इस पर बाइक और ट्रैक्टर ट्राली से टोल टैक्स वसूलने के लिए पास में बनाए रास्ते को टीन का दरवाजा लगाकर बंद कर दिया गया। राहगीरों ने इसका विरोध किया था। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने टीन के दरवाजे को हटवाया दिया। इसी दौरान मंगलवार सुबह दस बजे नैनीताल के कालाढूंगी निवासी आईटीबीपी जवान दीपक कुमार गाड़ी से लखीमपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर उनके चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। आरोप है कि इसी बात को लेकर टोल टैक्स के कर्मचारियों ने गाड़ी में पीछे से पत्थर मार दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद लखीमपुर से वापस आने के बाद दीपक ने गजरौला थाने में रुककर गाड़ी पुलिस कर्मियों को दिखाई और तहरीर देकर चले गए। गजरौला इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी को मामले की जानकारी देर शाम तक नहीं थी। जबकि फौजी की गाड़ी थाने में काफी देर तक खड़ी रही और तहरीर भी दी गई। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि मामले को दिखवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें