फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव रूरा रामनगर में 30 वर्षीय जशोदा देवी का शव मंगलवार को सुबह पेड़ पर लटका मिला। पति ने गांव के ही एक ग्रामीण पर लेन-देन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के रूरा रामनगर गांव निवासी सूरजपाल की पत्नी जशोदा देवी का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला था। पति ने गांव के ही एक ग्रामीण पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार में मौत गला दबने से हुई। सूरज पाल ने बताया कि एक ग्रामीण से लेन-देन का विवाद चल रहा था। उसी ग्रामीण ने उसकी पत्नी की कई बार पिटाई भी की थी, जिसकी थाने में कई बार शिकायत की गई। मगर पुलिस ने कभी कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पत्नी जशोदा देवी सुुबह करीब पांच बजे गांव के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पत्नी की पिटाई कर हत्या की। जिस खेत में शव मिला, वह भी आरोपी का ही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
000
फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर लल्लन सिंह ने मौका मुआयना किया। परिवार और अन्य ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी की। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

000
मजदूरी मांगने पर प्रताड़ित करता था आरोपी
पति सूरजपाल ने बताया कि आरोपी की गन्ना पर्ची पर उसने अपना गन्ना मिल को बेचा था। आरोपी के यहां वह मजूदरी भी करता था। गन्ने की पर्ची का भुगतान और मजूदरी का पैसा मांगने पर आए दिन आरोपी प्रताड़ित करता था। पत्नी ने पैसे मांगे तो उसे भी कई बार आरोपी ने पीटा था।
000
महिला के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। परिवार वालों को बुलाया गया है। जो भी तहरीर देंगे। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - लल्लन सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें