फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के एक गांव की एक विवाहिता ने सोमवार को बरेली के आईजी को प्रार्थना पत्र भेजा। इसमें उसने कहा कि उनकी पुत्री से दुष्कर्म करने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के एक गांव की एक विवाहिता की ओर से सोमवार को डाक से बरेली जोन के आईजी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे खेत पर कूड़ा डालने गई थी। वहां पहले से ही मौजूद गांव के युवक ने पुत्री से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पुत्री से मारपीट भी की। इसी बीच वह मौके पर पहुंच गईं। पुत्री को आरोपी से बमुश्किल छुड़ाया। उन्होंने उसी दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी और अगले दिन एसपी को शिकायती पत्र दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब आरोपी उन लोगों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगी। सीओ प्रशांत सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बता कि मामले की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें