फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर गोवंश की हत्या पर छह पर रिपोर्ट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गोवंशीय पशु की दो स्थानों पर हत्या और मांस बरामदगी पर पुलिस ने छह पर रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। इन्हीं आरोपियों में से दो ने दो माह पहले पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। इसके अलावा दो आरोपी 10 दिन पहले गांव गुलड़िया खाता के समीप गोवंश की हत्या कर मांस को बाइक पर लादकर ले जा रहे थे। पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी बाइक को छोड़कर भाग गए थे। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में पुलिस ने शरीफ ठेकेदार के मकान में गोवंश की हत्या की सूचना पर दबिश दी। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि मकान में पांच लोग गोवंश की हत्या कर रहे थे। पुलिस को देखकर मोहल्ला निवासी कलुआ और आसिफ भाग गया। जबकि शेरपुरकलां निवासी नसीम, मोहल्ला साहूकारा लानपार निवासी इकराम, कासिम को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 1.60 क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस, गोवंश की हत्या के उपकरण, तराजू आदि बरामद किया गया। नसीम के पास से अवैध तमंचा और दो कारतूस मिले। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर नसीम ने कि करीब दो महीने पहले गांव सिमरिया के पास कामिल और इकरार के कहने पर उसने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद तीनों भाग गए थे।
कोतवाल ने बताया कि 10 दिन पहले गोवंशीय पशु का मांस लेकर जाते समय तस्कर पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भाग गए थे। एक आरोपी शेरपुर कला के अकील को पुलिस ने लोधीपुर के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार लिया। उधर, मामले में पकड़ने के बाद कुछ लोगों को छोड़ने की भी चर्चा रही। हालांकि कोतवाल ने बताया कि जांच में जो आरोपी मिले उन पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें