फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब भट्ठी पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली पुलिस शनिवार देर रात एक स्थान पर मुखबिर के साथ कच्ची शराब बनाने वालों को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखते हुए आरोपियों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। दोनों को गंभीर धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसआई सूरजपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मुखबिर कर सूचना पर देर रात कच्ची शराब बनाने वालों को पकड़ने के लिए गए थे। रात होने के कारण निशानदेही के लिए मुखबिर के साथ ले गए। न्यूरानपुर की पटरी की ओर बाइक भट्ठे के पास खड़ी कर दबे पांव पहुंचे। तो आग का धुंआ नजर आया। कुछ दूर और बढ़ने पर दोनों आरोपी दिखे। मुखबिर ने दोनों को बताया और खुद वहां से चला गया। जब आरोपियों को दबोचने की कोशिश की, तो उन्होंने फायर कर दिया। इससे बाल बाल पुलिस टीम बच गई। बाद में मौका देकर दोनों की घेराबंदी कर रात करीब साढ़े 11 बजे दबोच लिया गया। आरोपियों में बिलसंडा थाना के गांव पसगवां निवासी बब्लू सिंह, उसी गांव का निवासी दुर्जन हैं। दोनों के पास से एक 315 बारे का तमंचा, कारतूस, 80 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने क उपकरण बरामद किए गए है। दोनों आरोपियों का रविवार को 307, 60(2), 3/25 धारा के तहत चालान कर दिया है।
देर रात पुलिस कच्ची शराब बनाने वालों को पकड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान बब्लू ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया था। जब तक वह दोबारा तमंचे में कारतूस लगा पाता तब तक पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अचल कुमार, प्रभारी निरीक्षक दियोरिया कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें