फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के लिए गोवंशीय पशु ले जा रहे चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गोवंशीय पशुओं की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनका चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात एक बजे पुलिस ने गश्त के दौरान कुछ लोगों को गोवंशीय पशुओं को ले जाते हुए देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव मेहचंदी के पास गो-तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त न्यूरिया के मोहल्ला खेड़ा निवासी फरीद, मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी आबिद, खेड़ा गांव निवासी अतीक और मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी दानिश बताया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह गोवंशीय पशुओं की हत्या करने के लिए ले जा रहे थे। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें