बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव मझगवां में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव कमरे में साड़ी के फंदा से लटका मिला। युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव मझगवां निवासी सत्यपाल 28 पुत्र सूबेदार बुधवार रात कमरे में सो रहा था। बृहस्पतिवार सुबह युवक को कमरे में फंदे पर लटका देख मां के होश उड़ गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां मायावती ने बताया कि बेटे का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी कांति चार माह पूर्व मायके चली गई जो अभी तक नहीं आई। कई बार उसे लेने गए थे लेकिन ससुरालियों ने उसकी विदाई नही की। मां का आरोप है कि पत्नी और ससुरालियों ने बेटे की हत्या कर कमरे में लटकाकर भाग गए। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।