फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन दर्ज हुई किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने एक गांव से किशोरी के अपहरण के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को पांचवें दिन दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 16 अगस्त को घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान कार पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने असलहे के बल पर किशोरी का अपहरण कर उसे कार में डाल लिया। इसके बाद उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। शोर शराबा सुनकर परिजन जब तक घर के बाहर निकले तब तक कार काफी दूर चली गई थी।
विज्ञापन

परिजन आरोपियों के घरों पर शिकायत करने गए तो घरवालों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर किशोरी का अपहरण करने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के ही गांव नगीपुर अखौला निवासी राजू, हरीराम, और बिलसंडा क्षेत्र के निवासी बबलू, सुमित को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें