फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। बिना बताए घर से निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना न देकर उसे डॉक्टरों के पास लेकर दौड़ते रहे। जब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम करनापुर निवासी नंदराम ने बताया कि उसका 32 वर्षीय भाई वीरेंद्र कुमार बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे परिवार वालों को बिना बताए किसी काम से निकला था। सुबह दस बजे उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में गजरौला क्षेत्र के गांव अमखेड़ा-वाहनपुर के बीच रास्ते में पड़ा मिला। शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद करीब 12 बजे के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे। वीरेंद्र के जिंदा होने की आस में शव को बिना पुलिस को सूचना दिए ही लेकर चले गए। जब डॉक्टरों ने मना कर दिया तो शाम पांच बजे पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें