फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात लूट की, रिपोर्ट चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शराब सेल्समैन से नकदी लूट की घटना के मामले में पुलिस ने जांच के बाद चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस का तर्क है कि सेल्समैन की तहरीर पर ही रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा पुलिस तीन दिन पहले महिला से कुंडल लूट की घटना के मामले में भी खुलासा नहीं कर सकी है। बुधवार को एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोतवाली के कढ़ैया कनपारा निवासी अजय पूरनपुर धनाराघाट रोड पर कारगिल पंप के पास देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। सोमवार रात लगभग साढ़े 9 बजे घर आ रहे थे। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर मुझा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने असलहा के बल पर सेल्समैन को रोक लिया। सेल्समैन से शराब की बिक्री के रखे 29 हजार 500 लूटकर भाग गए थे। लूट की सूचना पर पहुंचे सीओ लल्लन सिंह और पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुुआयना करते हुए पीड़ित से पूछताछ की। दूसरे दिन एसपी किरीट कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। मगर बुधवार को पुलिस ने सेल्समैन से लूट के मामले को चोरी में तब्दील कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा थाना क्षेत्र के पताबोझी गांव निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी रूपा देवी के साथ सोमवार शाम चार बजे भगवंतापुर रोड पर हुई कुंडल लूट की घटना के मामले में भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका है।
पीड़ितों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया था। सुरागरसी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - लल्लन सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें