फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को युवक अदनान का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। लाश सड़ने की वजह से पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जिससे विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। कब्र से शव निकलवाने के दौरान मजिस्ट्रेट मौजूदगी में वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गफ्फार खां निवासी रुकसाना की ओर से 29 जून को हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीड़ित ने बताया था कि उसके भाई अदनान हुसैन (45) मोहल्ला गोपाल सिंह में रहते थे। उनका निकाह नौ साल पहले बारादरी बरेली के गांव चक महमूद निवासी जुबिया से हुआ था। 18 जून की सुबह चार बजे अदनान की मौत हो गई थी। उस वक्त शव दफना दिया गया था। 11 दिन बाद भाई की हत्या का आरोप भाभी जुबिया, सलामत उल्ला, नदीम, रिजवान, फरहान, ताहिर और एक अज्ञात पर लगाया था। कहा था कि शव दफनाते समय उसने शरीर पर चोट के निशान भी देखे थे। इस मामले में सुनगढ़ी इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने डीएम से शव को कब्र से निकलवाने की अनुमति ली।
बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट मुहैया न होने पर कार्रवाई टल गई थी। शुक्रवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में मोहल्ला फीलखाना के कब्रिस्तान से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि शव पुराना होने की वजह से सड़ने लगा था। इस वजह से कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। उसकी रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें