फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागौन से भरा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/अमरिया। परमिट से अधिक काटे गए सागौन से भरा ट्रक सोमवार रात सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम ने पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लिया गया है। एसडीएम भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के सहयोग से ट्रक को थाने लाया गया। डिप्टी रेंजर की ओर से खेत मालिक, ठेकेदार समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

मामला जनपद की अमरिया तहसील क्षेत्र का है। तहसील क्षेत्र के गांव दियोरनियां में एक किसान को खेत की मेड़ पर खड़े 20 सागौन के पेड़ काटने का परमिट जारी किया गया था। बताते हैं कि किसान और ठेकेदार की मिलीभगत से खेत की मेड़ पर खड़े 26 अन्य सागौन के पेड़ों का सफाया कर दिया गया और लकड़ी चोरी छिपे ट्रक में भरकर भेजने की योजना बनाई जा रही थी। इस बीच ग्रामीणों ने बगैर परमिट काटे गए पेड़ों की सूचना डीएम और सामाजिक वानिकी प्रभाग को दे दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रामदास और सामाजिक वानिकी प्रभाग को निर्देश दिए। सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी प्रभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में टीम बताए गए स्थान पर पहुंच गए। टीम ने रास्ते में घेराबंदी कर दी। रात करीब 11 बजे जैसे ही सागौन की लकड़ी भरा ट्रक वहां पहुंचे, वनकर्मियों ने ट्रक को रोक लिया। एसडीएम रामदास पुलिस और राजस्व टीम के साथ कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के सहयोग से ट्रक को अमरिया थाने लाया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद सामाजिक वानिकी प्रभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने खेत स्वामी लालाराम निवासी दियोरनिया, ठेकेदार फरियाद हुसैन निवासी न्यूरिया और ट्रक चालक नाजिम निवासी गांव खब्बापुर थानाक्षेत्र अमरिया के खिलाफ ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। सामाजिक वानिकी टीम में वन दरोगा आकिब खान, वन रक्षक शीलेंद्र कुमार, गौरव आदि शामिल रहे।
सामाजिक वानिकी के प्रभागीय वनाधिकारी से जवाब तलब
परमिट से अधिक पेड़ों के कटान मामले में डीएम पुलकित खरे सख्त हुए हैं। उन्होंने इसे सीधे तौर पर वनकर्मियों की लापरवाही बताया है। डीएम ने सामाजिक वानिकी के प्रभागीय वनाधिकारी से जवाब तलब किया है। दो दिन के भीतर इस पूरे मामले में जवाब देने को कहा है। यह भी निर्देश दिए कि इस मामले में आगे ठोस कार्रवाई करते हुए संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराएं।
विज्ञापन

टीम ने सागौन की लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। इस मामले में अमरिया थाने में ठेकेदार समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जारी परमिट से अधिक पेड़ काटने का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- संजीव कुमार, डीएफओ, सामाजिक वानिकी प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें