फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी तो धरने पर बैठ गए भाकियू पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के पदाधिकारियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर तहसील कार्यालय परिसर मेें मंगलवार को बेमियादी धरना शुरू कर दिया। बुधवार से भूख हड़ताल होगी। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश गौड़, विमला सक्सेना और चंदा ने तहसील पहुंचकर बेमियादी धरना शुरू किया। रामनरेश गौड़ ने बताया कि सप्ताह भर पहले बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने, लाइनपार देहात में जर्जर सड़कों, नालियों का निर्माण न होने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की थी। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इसी के तहत मंगलवार से तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू किया गया है। बुधवार से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इसके बाद भी समस्या का समाधान न होने पर आमरण अनशन शुरू होगा। संवाद
डीजल- पेट्रोल की कीमतें आधी करने की मांग
पूरनपुर। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि समेत सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला सचिव हरिपाल भोजवाल के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें आधी करने, अयोध्या राम मंदिर जमीन खरीद घोटाने की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने, तीन कृषि कानून को रद्द कराने, एमएसपी को लागू कराने, जर्जर सड़कों का निर्माण कराने आदि की मांग की गई। इस मौके पर हरिपाल भोजवाल, भीमसेन शर्मा, सीताराम, धीर सिंह यादव, मंगली प्रसाद, सुखलाल, दिगंबर देव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें