फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। काम निपटा कर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। सूचना पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक युवक हेलमेट लागए हुआ था।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा परसिया रामकिशन गांव निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि उसका 35 वर्षीय अमर सिंह नल मिस्त्री हैं। बुधवार दोपहर वह गांव जोगीठेर निवासी 45 वर्षीय नरेश और वार्ड नंबर 5 निवासी 30 वर्षीय रामबाबू जोकि दोनों भी नल मिस्त्री है। तीनों लोग एक बाइक से बरखेड़ा के केसोपुर में नल ठीक करने गए थे। काम निपटाने के बाद देर शाम सात बजे वापस लौट रहे थे। बाइक अमर सिंह चला रहा था। तभी ज्योरहा कल्याणपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अमर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम को भेज दिया । ट्रक की तलाश की जा रही है परिवार वालों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें