फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगा पीटीआर में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक बार फिर कोरोना गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया गया है। अब पीटीआर में 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दस वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर पिछले साल मार्च में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक सैलानियों को प्रवेश दिया गया था। जिसमें बच्चों और बुजुर्गों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि 25 मार्च को पीटीआर के पर्यटन पर रोक लगा दी गई थी।
इधर एक नवंबर से पीटीआर का सांतवा पर्यटन सत्र शुरू किया गया। पर्यटन सत्र की शुरूआत में कोरोना का संक्रमण कम होने सैलानियों को कुछ ढील भी दी गई, मगर मार्च में एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीटीआर में ऑफलाइन बुकिंग को बंद कर दिया। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले सैलानियों को अभी छूट दी गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल के निर्देश पर पीटीआर में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। पीटीआर में तंबाकू या पान मसाला खाकर थूकने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

इधर अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीटीआर में एक बार फिर कोरोना गाइडलाइन को लागू किया गया है। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक अब 65 वर्ष की आयु के अधिक के बुजुर्गों और 10 साल से कम आयु के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वाहनों में सीमित सैलानियों को बिठाने और उन्हें सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सैलानी और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रहेंगे।
पीटीआर में कोरोना ने दी दस्तक, एक वनकर्मी संक्रमित
कोरोना ने पीटीआर में भी दस्तक दे दी है। पीटीआर की माला रेंज की बानगंज बीट का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से पूर्व हुई जांच में वनकर्मी संक्रमित पाया गया है। वनकर्मी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें