फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटकर हत्या करने के बाद फंदे से लटकाया गया था ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। खरगापुर गांव के रहने वाले रोशनलाल ने फंदा लगाकर खुदकुशी नहीं की थी। उनकी पीटकर हत्या की गई थी। इसके बाद खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर आई चोटों से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें मृतक के दो सगे भाइयों को नामजद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगापुर निवासी रोशनलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव अपने ही मकान में 14 अप्रैल की रात साड़ी से बने फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। मामले को खुदकुशी का माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हत्या की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर आई चोटों से मौत होना बताया गया। यानी पहले पीटकर हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया था। शनिवार को मृतक की पत्नी ममता देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि पति रोशनलाल का 14 अप्रैल को अपने सगे भाइयों से संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। कई बार भाइयों में झगड़े होते थे, इस पर वह खाना खाकर कमरे में सोने चली गई थीं। रात करीब दस बजे जब आंख खुली तो पति का शव फंदे पर लटका देखा। संपत्ति के विवाद में हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार और महेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें