पीलीभीत। दैनिक लक्ष्य से कम खरीद करने वाले 28 क्रय केंद्र प्रभारियों को डीएम ने नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष खरीद न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एक अप्रैल से जिले में गेहूं खरीद शुरू हुई थी। 122 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। प्रतिदिन तीन सौ क्विंटल की खरीद का दैनिक लक्ष्य दिया गया है, मगर अभी भी कई केंद्रों पर खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने केंद्र प्रभारियों पर सख्ती की है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान 28 क्रय केंद्रों पर दैनिक लक्ष्य से म खरीद मिली है। इन सभी केंद्रों के प्रभारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। समस्त केंद्र प्रभारियों को आगामी दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष खरीद के सख्त निर्देश दिए गए हैं।