फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच को रोडवेज बस में घुसे स्वास्थ्य कर्मियों से धक्कामुक्की, अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बस में सवार लोगों की कोरोना जांच करने गए स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों से अभद्रता की गई। धक्कामुक्की कर यात्रियों को छोड़ने आए युवकों ने गाली गलौज किया। बस में बंद कर धमकाने का भी आरोप है। बमुश्किल अन्य यात्रियों ने मामला शांत कराया। कर्मचारियों ने सीएचसी पहुंचकर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कहीं दूसरे शहर से नगर में न आ जाए, इसे लेकर असम हाईवे के खुटार चौराहे पर 24 नवंबर को कोविड-19 हेल्पलाइन डेस्क खोली गई थी। डेस्क पर तैनात कर्मचारी बसों से बाहर से आने वाले लोगों की जांच करते हैं। हालांकि अधिकतर लोग बगैर जांच के ही नगर और क्षेत्र में आ रहे हैं। बाहर से आकर रुकने वाली बसों में सवार अधिकतर यात्री जांच कराने से साफ इनकार कर देते हैं। बुधवार को पीलीभीत से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस रुकने पर डेस्क पर ड्यूटी कर रहे संविदा कर्मचारी बीरम, आरिफ और गौरव बस में यात्रियों की जांच करने को चढ़ गए। इस दौरान बस में सवारी को छोड़ने आए युवकों ने तीनों कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की शुरू कर दी। कर्मचारियों को बस के अंदर बंद कर लिया। शोर-शराबा पर कुछ यात्रियों ने बमुश्किल तीनों कर्मचारियों को बस से बाहर निकाला। कर्मचारियों ने सीएचसी पहुंचकर प्रभारी चिकित्साधिकारी की गैरमौजूदगी में उनको संबोधित घटना की शिकायत चीफ फार्मासिस्ट को दी।
कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि संविदा कर्मियों से अभद्रता के मामले की सूचना मिली है। इसकी विस्तृत जानकारी एमओआईसी से कराई जा रही है। सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें