फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी पुलिसकर्मियों की तीन बाइक जलाईं, दो संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
मोहल्ला सुनगढ़ी में जलाई गई पुलिसकर्मियों की बाइक को देखते लोग। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। घर के बाहर खड़ी पुलिसकर्मियों की तीन बाइक को किसी ने आग लगा दी। कुछ ही देर में तीनों बाइक पूरी तरह से जल गईं। आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मामले में स्थानीय लोग चुप्पी साधे रहे। वहीं कुछ ने पटाखे से आग लगने की बात कही। सिपाहियों से तहरीर मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। संदिग्ध के तौर पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाने में तैनात सिपाही राजनपाल, लोकेश और डायल 112 के राशिद बीते पांच माह से मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी संतोष श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहते हैं। बुधवार को दिन की ड्यूटी करने के बाद रात करीब नौ बजे तीनों कमरे पर पहुंचे। खाना खाकर सो गए। तीनों की बाइकें घर के बाहर खड़ी थीं। रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात ने घर के बाहर खड़ी बाइकों में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई और दो मंजिल तक लपटें पहुंचने लगी। आग की लपटें देख आसपास के लोग बाहर निकले। कुछ ही देर में काफी लोग जमा हो गए। सिपाही भी घर के बाहर आए और नजारा देख दंग रह गए। गली संकरी होने की वजह से दमकल की गाड़ी वहां नहीं पहुंच सकती थी। ऐसे में लोगों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। पुलिस पूछताछ में कुछ लोगों ने पटाखे की चिंगारी से आग लगने का अंदेशा जताया। मगर संकरी गली में इतनी भीषण आग पटाखे से लगने की बात किसी के गले नहीं उतर सकी। सिपाहियों ने भी आग लगाए जाने का अंदेशा जताया। यह भी सामने आया कि बुधवार रात घटनास्थल के पास दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। ऐसे में सिपाहियों की बाइक गलतफहमी में जलाने का शक हुआ। इस पर भी पड़ताल शुरू कर दी गई है। नजदीक के एक मकान में सीसीटीवी लगा होने की भनक पर पुलिस फुटेज खंगालने में जुटी है। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। मगर अभी कुछ नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें