फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ आवास में चल रहा सपा का कार्यालय कराया जाएगा खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नकटादाना चौराहा पर समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। यह नगरपालिका ईओ आवास के तौर पर कागजों में दर्ज है। नवागत ईओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए सपा कार्यालय को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की है। इसे लेकर नोटिस भी भेजा जा रहा है। उधर, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने एडवांस किराया जमा होने का हवाला दिया है।
विज्ञापन

शहर के नकटादाना चौराहा पर नगरपालिका की दुकानों के अलावा ईओ आवास भी बना हुआ है। ईओ आवास को पूर्व में नगरपालिका अफसरों ने समाजवादी पार्टी को आवंटित कर दिया था। वहां पर समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय चल रहा है। आसपास के कुछ स्थान भी आवंटित हुए थे। तत्कालीन ईओ निशा मिश्रा ने जब चार्ज संभाला तो उन्होंने भी अपना आवास खाली करने के प्रयास किए थे। मगर कार्यालय खाली नहीं हो सका था। अब नवागत ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह ने चार्ज संभालने के बाद सरकारी आवास के बारे में जानकारी की। उन्हें पता चला कि सरकारी आवास पर तो अरसे से सपा कार्यालय बना है। कोई अन्य रहने की व्यवस्था न होने पर ईओ ने सरकारी आवास को गलत तरीके से आवंटन करने की बात कहते हुए खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
पूर्व में गलत तरीके से आवंटन कर दिया गया था। जिस जगह पर सपा कार्यालय है, वह ईओ का आवास है। इसे खाली कराने को नोटिस भेजा जा रहा है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - सुरेंद्र प्रताप, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन

जिस जगह पर कार्यालय बना हुआ है, वह जगह नगरपालिका की है। हम इस बात से इनकार नहीं करते। मगर हम यहां बतौर किराएदार हैं। लगातार अपना किराया जमा करते आ रहे हैं। अभी मार्च 2021 तक का किराया जमा है। - आनंद सिंह यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें