पूरनपुर। घर से चारा काटने निकली गांव तकिया गौंटिया निवासी भूरी देवी (55) का शव गांव के पूरब में बेल के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
एसआई दीपचंद ने बताया कि भूरी मंगलवार सुबह सात बजे घर से चारा काटने के लिए गांव के पूरब में स्थित खेत में गईं थीं। करीब एक घंटे बाद कुछ लोगों ने भूरी का शव बेल के पेड़ से लटका देखा। भूरी के पति पूरन सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पति के मुताबिक, भूरी की अचानक मानसिक दशा खराब हो जाती थी। इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है। ब्यूरो