फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बाघिन की हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी मटेहना कॉलोनी नंबर छह निवासी मुन्ना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बाघिन ने 24 जुलाई को हमला कर गांव मटेहना कॉलोनी के नौ लोगों को घायल कर दिया था। इसके बाद एकत्र हुए लोगों ने बाघिन को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल बाघिन की रात को मौत हो गई थी। अगले दिन कोतवाली पुलिस ने वन दरोगा दिनेश गिरि की ओर से 31 लोगों को नामजद कर अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घायलों में राधेश्याम की इलाज को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। दो दिन बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों में ब्रह्मा, त्रिवेणी, पारस और पारस के पिता छेदी को गिरफ्तार कर लिया । घुंघचाई चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी कॉलोनी नंबर छह निवासी मुन्ना को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें