पूरनपुर (पीलीभीत)। आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस टीम के साथ मोहल्ला कायस्थान में एक मकान पर छापा मारकर पसगवां (लखीमपुर खीरी) निवासी प्रभाकर जायसवाल को धर दबोचा। आरोप है कि वह अंग्रेजी शराब के पौवों में अवैध शराब भरकर बिक्री कर रहा था। उसके पास से पांच लीटर अवैध शराब और 300 खाली पौवे (अंग्रेजी शराब) बरामद किए गए।
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि आरोपी अवैध शराब को अंग्रेजी के नाम पर बेच रहा है। इसको देखते हुए छापा मारकर उसको गिरफ्तार कर लिया हैं। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया कि वह पूर्व में नगर की एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन रह चुका है, जबकि आरोपी वर्तमान में भी सेल्समैन होने की बात कह रहा है। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन दल बरेली प्रमोद कुमार, आबकारी निरीक्षक वीके सिंह, जिला आबकारी अधिकारी सीके सिंह शामिल थे। ब्यूरो