फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में घूम रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबटांडा (पीलीभीत)। गांव की गलियों में संदिग्ध हालात में घूम रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया। माधोटांडा पुलिस ने तीनों को नशेड़ी बताकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह की है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गुलाब टांडा गांव में तीन युवक संदिग्ध हालात में घूम रहे थे। पहले तो ग्रामीण उन पर नजर रखते रहे, लेकिन बाद में उनके अपराधी होने के शक में एकजुट हुए ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया। उनसे गांव में आने को लेकर सवाल-जवाब किए गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पहचान के तौर पर उनके पास कोई आईडी भी नहीं निकली। इस पर ग्रामीणों ने तीनों को माधोटांडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर माधोटांडा उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सुपुर्द किए गए तीनों युवक सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी शफीक, कुशीनगर निवासी तैयब और शाहजहांपुर निवासी शमशुद्दीन हैं। यह तीनों नशेड़ी किस्म के हैं। तीनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें