फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक बवाल की सूचना से पुलिस के हाथ-पांव फूले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कांशीराम कॉलोनी में दो समुदायों के बीच बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। कुछ ही देर में सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे दो युवकों को पकड़ कर ताने ले गई। दोनों का ही शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है। यूपी 100 पर कॉल कर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कांशीराम कॉलोनी ईदगाह में सांप्रदायिक विवाद हो गया है। दोनों ओर से काफी लोग जमा हो गए हैं और मारपीट हो रही है। इसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने सुनगढ़ी पुलिस को मौके पर जाकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां दो पक्षों के बीच मामूली झगड़ा होता मिला। पुलिस मौके से कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रेमशंकर और जहानाबाद के सुंदरपुर गांव निवासी अहमद हुसैन को पकड़कर थाने ले आई। शनिवार को दोनों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि बलवे की सूचना झूठी निकली है। दो युवकों के बीच मारपीट हुई थी, उन पर कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें