फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोकशी के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

Sun, 28 Dec 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गोकशी के आरोपियों की रविवार देर शाम पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गोकशी करने की साजिश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने माधोटांडा रोड स्थित रम्पुरा माइनर के पास बाइक सवार दो आरोपियों की घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपी भागे और फायरिंग करने लगे। जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पूरनपुर लाया गया है। अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।
विज्ञापन

घटना रविवार करीब साढ़े आठ बजे की है। पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर मार्ग स्थित कुंडा पुल के नीचे प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को टीम को सूचना मिली कि जिन आरोपियों ने अवशेष फेंके थे।
वह फिर से प्रतिबंधित पशु का वध करने की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम ने मुखबिर के बताए हुए स्थान रम्पुरा माइनर के निकट घेराबंदी की। कुछ देर बाद बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। उन्न्हें रोकने पर वह माइनर के कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इस पर दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के पास से असलहा और गोकशी करने के उपकरण भी बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाइनपार साहूकारा निवासी अफजाल और बब्बू के रूप में हुई। टीम दोनों को लेकर उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी पहुंची। यहां उनका उपचार शुरू किया गया है। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि दो आरोपियों को पकड़ा है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें