पूरनपुर में कछुआें के साथ गिरफ्तार आरोपी- विभाग
पूरनपुर। मोहल्ला कायस्थान में रवि गुप्ता के घर कछुओं की सूचना पर सामाजिक वानिकी टीम ने छापा मारा। टीम ने घर से दो जीवित कछुए बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
घर मेें कछुओं की सूचना पर वन एवं वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डीके के निर्देश पर रेंजर सोवरन लाल ने टीम के साथ मोहल्ला कायस्थान में रवि गुप्ता के घर छापा मारा। उन्होंने बताया कि रवि के घर एक्वेरियम में दो जिंदा कछुए मिले। उनको बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान किया। उसे कोर्ट से जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि बरामद कछुओं को गोमती उद्गम स्थल पर छुड़वा दिया। संवाद