फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कागजों पर चल रहा परेवा किशनी का धान क्रय केंद्र

Mon, 29 Dec 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव परेवi किशनी की इसी सहकारी समिति में स्वीकृत हुआ है राज कीय धान केंद्र संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। अधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव परेवा किशनी का धान क्रय केंद्र पिछले दो माह से महज कागजों पर चल रहा है। यहां पर अब तक किसी किसान के धान की तौल नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने माह अक्तूबर में इस तहसील क्षेत्र में कई एजेंसियों के 36 धान क्रय केंद्र स्वीकृत किए थे। बताया जाता है कि 36 में 35 क्रय केंद्रों पर तो धान की तौल होने लगी थी लेकिन गांव परेवा किशनी में पीसीयू संस्था का क्रय केंद्र अभी तक केवल कागजों पर ही चल रहा है। क्रय केंद्र पर कांटा भी नहीं लगवाया। वारदाना भी उपलब्ध नहीं करवाया। पल्लेदारों की व्यवस्था भी नहीं की गई है। यह केंद्र गांव की सहकारी समिति परिसर में स्वीकृत हुआ था। समिति के चौकीदार श्यामा चरण को केंद्र प्रभारी बनाया था। नियमानुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को केंद्र प्रभारी नहीं बनाया जा सकता। अभिलेखों के अनुसार केंद्र का हैंडलिंग ठेकेदार सहकारिता विभाग का एक सेवानिवृत्त सचिव है। प्रधान आकाश कमल के अनुसार गांव में कोई क्रय केंद्र नहीं चल रहा है।
इसकी शिकायत एसडीएम नागेंद्र पांडेय और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से की है। उधर, मंडी समिति के सचिव नाजिम पूछे जाने पर दावा करते हैं कि केंद्र पर नियमित रूप से धान की तौल हो रही है लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं कि अब तक कितना धान खरीदा गया। सहकारी समिति के सचिव अरविंद मिश्रा का कहना है कि क्रय केंद्र स्वीकृत हुआ था। वहां पर खरीद हुई या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय का कहना है कि परेवा किशनी क्रय केंद्र के बारे में रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें