फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छत के कुंडे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 28 Dec 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव मलकपुर में कार्रवाई करते फील्ड यूनिट के कर्मचारी संवाद
विज्ञापन
चुर्रा सकतपुर /बीसलपुर। गांव मलकपुर में एक विवाहिता का शव बरामदे में छत के कुंडे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फील्ड यूनिट ने भी घटना स्थल पर जांच की है।
विज्ञापन


गांव निवासी मोरपाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह सोकर उठने पर उसने अपनी पत्नी वर्षा (22) का शव बरामदे की छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घर में सिर्फ वह और पत्नी ही रहते थे। बताया कि वह एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर नौकरी करता है। इस बीच सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतरवा कर घटना के बारे में जानकारी ली। मृतका बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव फैजुल्ला गंज निवासी अशोक कुमार की पुत्री थी। उसकी शादी लगभग 14 माह पूर्व हुई थी। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि पति पत्नी में घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। विवाहिता की मौत की सूचना मायके वालों को दी गई। उधर, पुलिस ने मोरपाल को हिरासत में लिया है।

सीओ प्रगति सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी घटना के बाबत तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें