फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शेरपुर रोड पर कुंडा पुल के नीचे मिला प्रतिबंधित पशु का सिर और बोरे में अवशेष

Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद क
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रतिबंधित पशु की हत्या कर उसका सिर और बोरे में अवशेष कुंडा पुल के नीचे पड़े मिले। सूचना पर पहुंचे अंतर राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद, भारतीय बजरंग दल व गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों की जांच कराने के बाद दफन करा दिया। सीओ प्रतीक दहिया ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने नगर निवासी गोरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया की ओर से अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे शेरपुर रोड पर कुंडा पुल के नीचे प्रतिबंधित पशु का सिर और बोरे में अवशेष पड़े होने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विराेध जताया। इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार टीम के साथ पहुंचे। पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों की जांच कराई गई। पशुओं के अवशेष की पुष्टि के बाद उनको दफन करा दिया। सीओ प्रतीक दहिया ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव शेरपुर कलां में छापा मारा। कोतवाली पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और भारतीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की। पुलिस ने नगर निवासी गोरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया की ओर से अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिवम के साथ कोतवाली पहुंचे धनंजय मिश्रा, आंचल चौहान, हरमीत सिंह, विजय सिंह आदि ने रोष व्यक्त किया।
मोहल्ला हबीबगंज निवासी अजय कुमार ने भी गोवंशीय अवशेष मिलने पर पुलिस से शिकायत की। भारतीय बजरंग दल के अशोक राठौर, अंकुर गुप्ता, राकेश, मनसुख भारती, रजनीश सक्सेना, रामदयाल, रोहित ने कोतवाली पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली। घटना के खुलासे में एसओजी भी जुटी है।
विज्ञापन




कुंडा पुल के नीचे गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। घटना के खुलासे को एसओजी को लगाया है। शीघ्र घटना का खुलासा करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन




प्रतीक दहिया, सीओ

पूरनपुर में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें