फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आई लव मोहम्मद का फ्लेक्स हटवाने के दौरान दरोगा पर अभद्रता का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुरकलां में आई लव मोहम्मद का फ्लेक्स हटाने के दौरान दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एकत्र हुए लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कर दिया। साथ ही फ्लेक्स को सार्वजनिक स्थलों पर न लगाने को कहा।
विज्ञापन


कानपुर में आई लव मोहम्मद के फ्लेक्स को हटाने को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। शेरपुरकलां में भी जुलूस मोहम्मदी के दौरान कुछ लोगों ने आई लव मोहम्मद का फ्लेक्स लगा दिया था। फ्लेक्स में नीचे मोहम्मद की चाह में एफआईआर हो जाए, भी अंकित था। रविवार को पहुंचे हल्का दरोगा ने फ्लेक्स को सार्वजनिक स्थल पर लगाने पर आपत्ति की। विवाद पर लोगों ने दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भारी हंगामा और भीड़ एकत्र होने की सूचना पर कोतवाल सतेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कर दिया। साथ ही फ्लेक्स के घरों या निजी प्रतिष्ठानों पर लगाने की बात कही। पुलिस के जाने के बाद कई लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में आई लव मोहम्मद के फ्लेक्स, पोस्टर लगा लिए। कोतवाल ने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों से बात हो गई। उनको समझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें