फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जनवरी तक खाली नहीं बरात घर, शहर से सटे कस्बों में मैरिज हाल तलाश रहे लोग

Sat, 15 Nov 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शादियों की शहनाई सोमवार से सुनाई देने लगेगी। यह अगले माह तक चलेगी। जिन घरों में बेटी की शादी है, उन्होंने बरात घरों की एडवांस बुकिंग करा ली है। शहर के सभी बरात घर दिसंबर से जनवरी तक खाली नहीं हैं। शहर में लगभग मुख्य 15 बरात घर इसमें शामिल हैं। लोग शहर से सटे इलाके के बरात घरों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर में दिसंबर में बेटी की शादी है। खरीदारी और अन्य व्यस्तताओं के चलते बरात घर की बुकिंग में थोड़ी देर हो गई। बाद में शहर का कोई भी बरातघर खाली न होने से शहर सेे सटे इलाके में बरात घर की तलाश की। मुख्यता शहर में डिग्री कॉलेज से रामलीला रोड पर तीन से चार बरात घर हैं। अन्य इलाकों में मिलाकर इनकी संख्या 12 से 15 है। बरात घरों की कमी से इस बार पूर्व में ही वधू पक्ष के लोगों ने बुकिंग एडवांस ही करा दी है। इसमें सजावट से लेकर कैटरिंग, पार्किंग, लाइट आदि की व्यवस्था भी रहेगी। एक बरात घर संचालक ने बताया कि बुकिंग पूरी हो गई है। बीच के कुछ दिनों के लिए लोग आ रहे हैं, हालांकि शहर से सटे कुछ मार्गों पर नए बरात घर खुल गए हैं। इनमें भी शादियों की बुकिंग हो रही है।


शहर के बरात घर में एक से ढाई लाख तक का खर्च
बरात घर की कमी के चलते सहालग में बरात घर संचालक किराए के दामों में बढ़ोतरी कर देते हैं। डिग्री कॉलेज रोड से लेकर रामलीला ग्राउंड तक लगभग चार से पांच बरात घरों में रेट एक लाख से ढाई लाख तक है। हालांकि सभी की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें