फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली हाईवे पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर, सात घायल

Thu, 25 Dec 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-बरेली हाईवे पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर में सात लोग घायल हो गया। सभी ई-रिक्शा पर सवार थे। पीलीभीत से जहानाबाद क्षेत्र स्थित गांव लौट रहे थे। कार में सवार कुछ लोगों के चोटें आने की बात कही जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है जहां हालत गंभीर होने पर दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन

हादसा पीलीभीत-बरेली मार्ग पर देवहा नदी के निकट बुधवार शाम करीब चार बजे हुआ। जहानाबाद क्षेत्र के ढकिया नत्था गांव के करीब सात लोग ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे। देवहा नदी के पुल को पार करते ही बरेली की ओर से आई कार की ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए। उसमें सवार सभी सात लोग गंभीर घायल हो गए। कार में सवार कुछ लोग को भी चोटें आने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मार्ग किनारे घायलों को पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में ढकिया नत्था गांव निवासी राकेश पुत्र शमशेर, उनका सात वर्षीय पुत्र रनवीर, ऊषा देवी पत्नी प्रेम बहादुर, दुर्गा देवी पत्नी विजय पाल की पहचान हुई, जबकि अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।
चिकित्सकों के अनुसार राकेश और ऊषा देवी को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि सूचना पर टीम को मौके पर भेजा। हादसे की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन


इमरजेंसी के नियमों से आहत दिखे घायलों के परिजन
कार की टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार लोगों के घायल होने की जानकारी मिलते ही गांव से उनके परिजन और परिचित जिला अस्पताल पहुंच गए। सभी अपने-अपने का हाल लेने के लिए बेचैन दिखे, लेकिन अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात स्टॉप और सुरक्षा कर्मियों की सख्ती के चलते वह अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इससे वह परेशान दिखे। केवल रेफर होने की स्थिति में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए परिजनों को प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें