पीलीभीत। न्यायालयों में बृहस्पतिवार से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। अवकाश के चलते बुधवार को वर्ष 2025 का अंतिम कार्यदिवस रहा। अब कचहरी एक जनवरी 2026 को खुलेगी। अधिवक्ताओं ने कचहरी में अपने काम निपटाए। वादकारियों को भी तारीखों का विशेष ध्यान रखने को कहा। शाम के समय सेंट्रल बार एसोसिएशन परिसर में बैठक कर अधिवक्ताओं ने कई बिंदुओं पर चर्चा की।
बुधवार को कचहरी में खासी भीड़ रही। वादकारी भी अपने मुकदमों की तारीख लेने के लिए पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कानूनी कार्य निपटाए। शाम के समय सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक में पूर्व महासचिव विवेक अवस्थी ने कहा कि कचहरी में एक सप्ताह का अवकाश रहेगा। ऐसे में अधिवक्ता साथी कचहरी आकर यहां का भी ध्यान रखें। मरम्मत, बिजली आदि के कुछ काम जो अधूरे पड़े थे, वह भी कराए जा सकते हैं। पूर्व अध्यक्ष अशोक बाजपेई ने कहा कि सभी साथी एक दूसरे के संपर्क में रहें और अपना ध्यान रखें। इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश पांडे, श्रीओम मिश्रा, रामसिंह गंगवार, रामप्रकाश गंगवार, ताजुद्दीन शेख, देवेंद्र वर्मा, भारत भूषण पांडे, आनंद मोहन दीक्षित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।