फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसी संचालक ने 13 खाताधारकों से की धोखाधड़ी, 5.92 लाख रुपये हड़पे

Wed, 24 Dec 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा विजैंसी में संचालित बीसी (ग्राहक सेवा केंद्र) के संचालक पर 13 लोगों से धोखाधड़ी कर 5.92 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया। इस मामले में ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक की तहरीर पर थाना न्यूरिया में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर निवासी संतोष कुमार पुत्र चिरंजीलाल ने थाना न्यूरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड में जिला प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी संस्था कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) के माध्यम से नागरिकों को बैंक खाता खोलने, धन जमा करने और निकासी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसके तहत अधिकृत व्यक्तियों को प्रशिक्षण देकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाता है। इसके माध्यम से ग्राहकों के फिंगरप्रिंट के आधार पर बैंकिंग सेवाएं संचालित की जाती हैं। आरोप है कि न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टांडा विजैंसी निवासी संजू सरकार पुत्र सुबोध सरकार ने संस्था के साथ व्यावसायिक अनुबंध किया था और बीसी प्वाइंट का संचालन कर रहा था।
आरोप है कि ऑपरेटर ने ग्राहकों से खाता खोलने और धन जमा करने के नाम पर रुपये तो ले लिए लेकिन उन्हें बैंक खातों में जमा नहीं किया। जांच में अब तक कुल 13 मामलों में गड़बड़ी सामने आई है। इनमें सत्यापित राशि 5.92 लाख रुपये बताई है। आरोपी ने अपना सेंटर बंद कर रखा है और काफी समय से लोगों के संपर्क से बाहर है। इससे ठगे गए ग्राहक परेशान हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें