फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक लूट की सूचना से खलबली, जांच में निकला गिरवी का विवाद

Mon, 08 Dec 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला भूरे खां में रविवार शाम बाइक लूट की सूचना से खलबली मच गई। ईको सवार युवकों के बाइक सवार को रोककर धमकाने और फिर बाइक छीनकर ले जाने की सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में मामला गिरवी के विवाद का निकलने पर पुलिस ने राहत महसूस की। बाइक को बरामद कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के कुरैया गांव निवासी दीपक अपनी नानी के घर ग्राम सेमरखेड़ा जा रहा था। वह खकरा पुलिस चौकी के पास स्थित एक मदरसे के निकट पहुंचा, तभी नकटादाना चौराहे की ओर से आए ईको सवार युवकों ने उसकी बाइक रोक ली और कथित रूप से छीनकर ले गए। घटना के बाद मौके पर खलबली मच गई। भीड़ एकत्र होने लगी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़ित से जानकारी जुटाने के साथ आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच हुई। जांच पड़ताल में सामने आया कि दीपक ने यह बाइक गांव के ही एक युवक से खरीदी थी, जो गिरवी रखी गई थी।
मामला लूट का न होकर आपसी लेन-देन के विवाद का निकला। बाइक का वास्तविक मालिक ही वाहन को अपने साथ ले गया था। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बाइक को बरामद कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें