फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ ने किया बछड़े का शिकार, अधखाया शव मिला

Wed, 26 Nov 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव जटपुरा के समीप रणजीत सिंह के गन्ने के खेत में बाघ ने छुट्टा पशु (बछड़े) को मार डाला। घटना की सूचना पर बाघ की निगरानी के लिए टीम लगाई है। खेत के समीप दो कैमरे लगाए। तस्वीर कैद होने पर यह पता लगाया जा सके कि बाघ किस क्षेत्र का है। बाघ की चहलकदमी से आसपास के लोग दहशत में है।
विज्ञापन


हरीपुर रेंज से गांव जटपुरा करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। अक्सर वन्यजीव गांव जटपुरा की आबादी तक चहलकदमी करते हैं। मंगलवार रात जंगल से निकले बाघ ने गांव के समीप रणजीत सिंह के गन्ने के खेत में छुट्टा बछड़े को मार डाला। बुधवार खेत में बछड़े का शव देख लोगों ने सामाजिक वानिकी के अफसरों को जानकारी दी। रेंजर सरवन लाल ने बताया कि खेत में अधखाया बछड़े का शव मिला। उसे दफन नहीं कराया ताकि बाघ शिकार को फिर खाने आए। उन्होंने बताया कि बाघ की निगरानी को टीम लगाई है। इसके साथ दो कैमरे लगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर जंगल से निकलकर बाघ क्षेत्र में चहलकदमी को आता है और वापस चला जाता है। आसपास के लोगों को सतर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें