फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धोखाधड़ी कर खाते से रकम उड़ाने की दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 29 Nov 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोबाइल और मेल आईडी हैक कर मोहल्ला बमनपुरी निवासी राकेश खंडेलवाल के दो बैंक खातों से दो लाख 49 हजार 995 रुपये निकाल लिए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि 29 अप्रैल को उसका मोबाइल और मेल आईडी को हैक कर स्टेट बैंक में उसके खाते से 50 हजार रुपये उसके ही एचडीएफसी खाते में ट्रांसफर किए। एचडीएफसी खाते से 49 हजार 995 रुपये अन्य बैंक खातों मेंं ट्रांसफर कर लिए। इसकी शिकायत उसने बैंक शाखाओं के कस्टमर केयर में की। एचडीएफसी में उसके खाते से 50-50 हजार रुपये की धनराशि चार बार में निकाली गई। उसके मोबाइल और मेल आईडी का दुरुपयोग और जगह किसी उद्देश्य से किया गया हो सकता है। धोखाधड़ी कर आरोपियों ने उसके खातों में कुल दो लाख 49 हजार 995 रुपये निकाल लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें