फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जांच के नाम पर धन उगाही शिकायत पर डूडा के जेई की सेवाएं समाप्त

Sat, 15 Nov 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आवेदन पत्रों की जांच के नाम पर धन उगाही की शिकायत पर कंपनी ने डूडा के जेई की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया और जहानाबाद से शिकायत मिलने पर पीओ डूडा ने जेई पर कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए आए लाभार्थियों के आवेदन पत्रों का सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन संबंधित नगरपालिका/ नगर पंचायत और तहसील स्तर से कराया जाता है। इस समय आवेदनपत्रों का सत्यापन चल रहा है। इस दौरान अतिरिक्त एसडीएम और परियोजना अधिकारी पवन सिंह को जेई आशीष गुप्त के खिलाफ आवेदन पत्रों के नाम पर धन उगाही की शिकायतें मिलीं। यह शिकायतें नगर पंचायत पकड़िया नौगवां और जहानाबाद से संबंधित थीं। परियोजना अधिकारी ने जेई की नियुक्ति करने वाली मै. अरिनेम कन्सलटेन्सी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड को रिपोर्ट भेजकर जेई आशीष गुप्ता पर कार्रवाई की संस्तुति की। कंपनी ने जेई आशीष गुप्ता की सेवा समाप्त कर दी है। अतिरिक्त एसडीएम और परियोजना अधिकारी ने बताया कि धन उगाही की शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। कंपनी ने जेई की सेवा समाप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें