फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टिकरी टोल प्लाजा की एजेंसी पर 3.30 लाख का जुर्माना, तीन कर्मियों की सेवाएं समाप्त

Tue, 13 Jan 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एनएचएआई ने पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग के टिकरी टोल प्लाजा की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी पर 3.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए टोल प्लाजा पर मारपीट के वीडियो के मामले में की गई है। एजेंसी ने तीन कर्मियों की सेवाएं समाप्त की हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें टोल प्लाजा के कुछ कर्मियों को लोगों से मारपीट करते देखा गया। वाहन को रोक कर उसमें सवार लोगों से अभद्रता किए जाने का आरोप लगा था। वायरल वीडियो का एनएचएआई ने संज्ञान लिया। जांच के बाद बरेली एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर कार्यरत एजेंसी पर 3.30 लाख का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई के बाद एजेंसी ने अपने तीन कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें