हनुमान चालीसा का पाठ : बिल्सी में बालाजी भक्त मंडली के सेवादार हनुमान जी का शृंगार कर सुबह आठ बजे चालीसा का पाठ करेंगे।
कलशयात्रा : तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर महिलाएं कलशयात्रा सुबह दस बजे निकालेंगी।
विद्युत शिविर : बिल्सी समेत क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर, परौली, चिंगरी, फतेह नगला में शिविर में सुबह 10 बजे से।
बुद्धकथा : बिल्सी के गांव दबिहारी और बांस बरोलिया में भगवान बुद्ध की कथा दोपहर 12 बजे से होगी।
ज्ञापन : युवा मंच संगठन व श्री भगवा सेना की ओर से डीएम को ज्ञापन दोपहर 12 बजे दिया जाएगा।
हाकाल का शृंगार : बिल्सी के मोहल्ला संख्या छह स्थित कुटी मंदिर में भक्तों की ओर से महाकाल का शृंगार कर पूजा-अर्चना शाम छह बजे से।