फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में वार कर साधू की हत्या, झोपड़ी में मिला लहूलुहान शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर/ दियोरिया (पीलीभीत)। नहर किनारे मढ़ी में रहने वाले साधु की सिर में किसी बजनी चीज से वार करके हत्या कर दी गई। साधु का लहूलुहान शव झोपड़ी में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर अफसरों ने मौका मुआयना किया। इस मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दियोरियाकला कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनापुर के करीब तीन सौ मीटर दूर मढ़ी है। जहां शाहजहांपुर के बंडा थाना के गांव ताजपुर निवासी 60 वर्षीय साधु सोमपाल पिछले करीब 25 सालों से रहते थे। गांव सिंधौरा बिंदुआ निवासी भांजी लौंगश्री रोजाना साधू सोमपाल के पास आती थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे लौंगश्री मढ़ी तो उसने परिसर में बनी झोपड़ी में साधु सोमपाल का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा देखा। उनके सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी। लौंगश्री के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए। कुछ ही देर में साधु की हत्या की चर्चा फैली तो ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ लल्लन सिंह, कोतवाल मनीराम सिंह कुछ ही देर में मौके पर जा पहुंचे। पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना करने के साथ आसपास के लोगों रिश्तेदारों से बातचीत की। मगर देर शाम तक हत्या की वजह सामने नहीं आई। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। भांजी लौंगश्री से मिली तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
साधू का शव मढ़ी परिसर में बनी झोपड़ी में पड़ा मिला था। सिर में चोट लगी हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही। - जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें