फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार का शांतिभंग, दो का आर्म्स एक्ट में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। पुराने जमीन विवाद में हरहरपुर गांव में एक दिन पूर्व हुई फायरिंग में पुलिस ने दो का आर्म्स एक्ट और चार का शांतिभंग में चालान किया है। एक पक्ष के पास मौजूद लाइसेंसी असलहों के लाइसेंस निरस्त करने को भी रिपोर्ट भेजी है। पुलिस अधिकारियों के आदेश के बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हरहरपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। हालांकि इस दौरान किसी को गोली नही लगी। गोली कीे सूचना मिलते ही सीओ और एसओ गांव में पुलिस बल के साथ पहुंच गए और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर हरिशंकर वर्मा ने बताया कि गंाव हरहरपुर में राकेश शर्मा और सुवेग सिंह में जमीनी विवाद चल रहा है। जिसे लेकर कहासुनी हो गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों से फायरिंग होने लगी। जांच में दोनों ओर से फायरिंग होना की बात सामने आई। जिसके चलते एक पक्ष के हरिओम शर्मा दूसरे पक्ष के गुरजीत का आर्म्स एक्ट में चालान किया गया। इसके अलावा राकेश, राजीव, गुरूप्रीत और सुवेग सिंह का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। सुवेग के पास लाइसेंसी बंदूक और गुरजीत के पास लाइसेंसी राइफल है। इनका लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि बिलसंडा पुलिस को असलहा जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इसको गंभीरता से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें