फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य से छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र पंचायत सदस्य से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में ढाई माह बाद कानूनी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार रात तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तीन माह पूर्व गांव का आमिर उनसे फोटो प्रमाणित कराने आया था। कुछ संदिग्धता प्रतीत होने पर उन्होंने फोटो प्रमाणित करने से इनकार कर दिया। इसी बात से आमिर उनसे रंजिश मानने लगा। 11 सितंबर की सुबह सात बजे वह अपनी सास के साथ दवा लेने के लिए जा रही थीं। रास्ते में एक मेडिकल स्टोर के पास पहुंचते ही आमिर, समर और औजान ने उन्हें रोक गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। शोर पर ग्रामीणों के एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसकी थाना पुलिस से उसी समय शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें