फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में गांधी स्टेडियम को हराकर पूरनपुर ने खिताब पर किया कब्जा

विज्ञापन
बांसुरी महोत्सव के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के लिए खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में खेली जा रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आखिरी दिन शुक्रवार को क्रिकेट, शतरंज और टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले हुए। क्रिकेट में गांधी स्टेडियम को हराकर पूरनपुर ने खिताब जीता। वहीं टेबल टेनिस में अतुल साहू विजेता रहे। शतरंज में अदनान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

क्रिकेट में हुए पहले सेमीफाइनल में गांधी स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल और आयुष के 25-25 रनों की बदौलत निर्धारित दस ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसलपुर की टीम दस ओवर में महज 46 रन पर ढेर हो गई। बीसलपुर की तरफ से सबसे ज्यादा 20 रन सार्थक ने बनाए। दूसरे सेमीफाइनल में पूरनपुर क्रिकेट क्लब और पुलिस लाइन क्लब की टीमें आमने-सामने थीं। पुलिस लाइन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 65 रन बनाए। इमरान ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में पूरनपुर ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर जीत पुलिस लाइन से छीन ली। फाइनल में भिड़ंत पूरनपुर और गांधी स्टेडियम के बीच हुई। स्टेडियम के कप्तान जगदीश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेेबाजी का फैसला किया। 12 ओवर के फाइनल मैच में शाहिद के 38 और मुनीष के 19 रनों की मदद से स्टेडियम ने 85 रनों का स्कोर खड़ा किया। जबरदस्त बल्लेेबाजी के दम पर पूरनपुर ने दस ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पूरनपुर के हिमांशु ने ताबड़तोड़ 40 रन की पारी खेली। उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टेबल टेनिस में अतुल साहू प्रथम और कार्तिक पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। वहीं शतरंज ओपन में ब्लिट्ज में अदनान प्रथम, पानव दूसरे और सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं रैपिड में अदनान प्रथम, अंशुमान दूसरे और देवाशीष तीसरे स्थान पर रहे। समापन के मौके पर सीडीओ प्रशांत कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें