फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही चिता पर पंचतत्व में विलीन हुए दंपति

Sun, 25 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से दंपति की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक रोजगार सेवक सुनील के पिता की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम दोनों के शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। रविवार को एक ही चिता पर दंपति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि सुनील के पिता ने दी। दंपति की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन

गांव टंडोला निवासी रोजगार सेवक सुनील अवस्थी और उसकी पत्नी वैशाली अवस्थी की शनिवार को सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से उस समय मौत हो गई थी, जब दोनों बाइक पर सवार होकर पीलीभीत दवा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन कुछ दूर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सुनील के पिता की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाकर बाइक को टक्कर मारना और हादसे में सुनील और उसकी पत्नी की मौत की रिपोर्ट दर्ज की। दोनों शवों को शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दिया गया। शनिवार देर शाम दोनों शव घर पहुंचने पर सुनील के परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को गांव के पास एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि सुनील के पिता ने दी। रोजगार सेवक और उनकी पत्नी की अंतिम यात्रा में तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें