फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भगवा ध्वज फहराएं, तुलसी भी लगाएं’

Sun, 25 Sep 2016 11:53 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने चिंतक सम्मेलन का आयोजन कर जात-पात से ऊपर उठाकर एक होने और घर-घर में हिंदुत्व की धारा बहाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने घर में भगवा ध्वज और तुलसी का पौधा लगाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

संतरात सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के जिला संयोजक ओमप्रकाश गंगवार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी संस्कृति भूलकर जात-पात के चक्कर में बंट रहे हैं। इसका लाभ लेकर असामाजिक शक्तियां प्रबल होकर हमारे देश पर कब्जा करने का प्रयास कर रही हैं। मंच के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि हिंदू है तभी हिंदुस्तान है। इसलिए हमें खुद को बर्बाद होने से बचाना है। उन्होंने घर-घर में हिंदुत्व की लहर पैदा करने, भगवा ध्वज व तुलसी का पौधा लगाकर उसकी पूजा करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि पड़ोसी देश भारत में अपने एजेंटों के माध्यम से आतंकवाद फैला रहा है। हमें मिलकर इससे निपटना होगा। कार्यक्रम में पुष्कर धामी, दीपक सक्सेना, प्रदीप अग्रवाल अंकुर, स्वतंत्र देवल, संजय सिंह, अजय शर्मा, रवि शर्मा, मिथुन मिश्रा, आकाश सक्सेना, मोहित राम चंदानी, अमरीश शर्मा, अंकित अग्निहोत्री, सुनील मिश्रा, निमेश पटेल, संजय सिंह गंगवार, सत्यपाल गंगवार, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें