फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस मुठभेड़ के बाद गो-तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, दो भागे

विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक शातिर गौ तस्कर को किया गिरफ्तार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात नगर के बिलसंडा नहर चौराहे पर एक मुठभेड़ के बाद एक शातिर गो- तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए शाति पर पहले से नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह अपनी टीम के साथ बिलसंडा नहर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बिलसंडा की ओर से एक बाइक आई। पुलिस ने उस बाइक को संदिग्ध मारते हुए रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक पर सवार एक बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें पुलिस वाले बाल बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। उसके बाद पुलिस ने पीछा कर उस बदमाश को गांव भसूड़ा की नहर के पास दबोच लिया। बाइक पर ही सवार दो अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए बदमाश ने खुद को मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी वाजिद बताया है। बदमाश ने पुलिस को अपने भागे हुए दोनों साथियों के नाम पते भी बता दिए।
बाइक, तमंचा समेत कई सामान बरामद,
पुलिस ने बदमाश के कब्जे से गोकशी के धंधे में प्रयुक्त एक बाइक, गो हत्या करने वाले उपकरण, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में तीनों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी वाजिद खां, उसका भाई सगीर उर्फ गोविंदा और सिगैया रोड निवासी जावेद उर्फ लल्ला को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पिछली दो घटनाओं में था इनका हाथ
पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने 22 मार्च को गांव चौसरा के पास और 24 मार्च को गांव सादिया लाडपुर के पास प्रतिबंधित पशुओं को मारा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें